Birsa Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024 Apply Link, Documents, Last Date मात्र 1 रुपये में अपनी फसल का बीमा (PMFBY) करवाए

झारखंड सरकार द्वारा समय-समय पर राज्य के किसानों के लिए अनेक योजनाये लायी जाती है | ऐसे में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी एक प्रमुख बिमा योजना है | इस योजना के तहत सरकार द्वारा मात्र 1 रुपए के प्रीमियम भुगतान पर उनके पूरे खेत की फसल का बीमा किया जाता है | इस बिमा के अंतर्गत यदि आपकी फसल का नुक्सान होता है तो आपको मुआवजा दिया जाता है | आज इस लेख के माध्यम से हम जानेगे की Birsa Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana क्या है, इसके लिए आवेदन कैसे करे, आवेदन की अंतिम तिथि क्या है, कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगते है | Birsa Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024 के लिए आवेदन स्टेप्स क्या है |

Birsa Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

Birsa PMFB Yojana Apply Link & Documents List

Birsa Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के तहत आप खरीफ और रबी की फसलो की कूल 5 फसलों पर बीमा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। झारखंड सरकार ने सभी किसानो के लिए इस योजना की शुरुआत की है | राज्य के सभी किसान नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते है | यदि आप भी इस योजना के तहत अपनी फसल को सुरक्षित करना चाहते है तो आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा | Birsa Pradhanmantri Fasal Bima Yojana का फॉर्म भरने के लिए पहेले आपको फॉर्म भरना होगा और फिर पूरा फॉर्म भरें के बाद 1 रुपये की प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा।

Birsa Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2024 Last Date

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से आप खरीफ की फसलो में धान, मक्का और रबी की फसलो में चना, गेहूं, आलू और अन्य फसलो का बिमा करवाकर अपनी फसलो को बिमा प्रदान करवा सकते है | भविष्य में किसी भी कारण से यदि आपकी फसलो का नुक्सान होता है तो आपको मुआवजा दिया जायेगा | Birsa Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Last Date 15 सितम्बर 2024 है | आप इसकी अंतिम तिथि तक केवल 1 रुपये में आवेदन कर सकते है | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana List (District Wise) को डाउनलोड करने का लिंक निचे दिया गया है |

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Form Pdf Download Link

Birsa Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के माध्यम से यदि आपके खेत की 80% फसल का नुकसान हो जाता है तो आपको धान की फसल के लिए 70 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से जबकि मक्के के लिए 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाता है | इस योजना से किसानों को फसल की बर्बादी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा | जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Form Pdf Download Link निचे एक सारणी में दिया गया है | आप वहा से इसे डाउनलोड कर सकते है |

Birsa Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • भूमि से संबंधित कागज
  • किसान रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
  • बटाई या पट्टे का प्रमाण पत्र
  • फसल बुवाई का प्रमाण पत्र
  • चालू मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक खाते का विवरण

How to Apply Birsa Pradhanmantri Fasal Bima Yojana 2024 Form Online?

  • सबसे पहेले आपको Birsa Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है |
  • जिसका लिंक निचे दिया गया है | आप इसका उपयोग कर सकते है |
  • इसके बाद आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा |
  • यहाँ से आपको वेबसाइट के होम पेज पर Farmer Corner में जाना है |
  • यहाँ आपको Apply for Crop Insurance by yourself का लिंक दिखाई देगा |
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना है |
  • फिर आपके सामने Birsa Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana का Online Registration का फॉर्म खुल जायेगा |
  • यहाँ पर आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरना है |
  • इसके बाद सभी जरुरी दस्तावेजो को अपलोड करना है |
  • फिर आपको बीमा प्रीमियम राशि के तौर पर 1 रुपये का भुगतान करना है |
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है |
  • अब आपको फॉर्म की रसीद और इसके साथ भुगतान की रसीद भी प्राप्त कर लेनी है |
  • इस तरह आप प्रधानमंत्री बिरसा फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

Important Links

Official Websitepmfby.gov.in
योजनाओ के बारे में जानेClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top