Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 Apply Link, Last Date, Benefits, Eligibility रील बनाकर जीते 1 लाख रुपये

बिहार पर्यटन विभाग ने 2024 के लिए Reel-Making प्रतियोगिता की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बिहार के पर्यटन स्थलों, खानपान और सांस्कृतिक धरोहरों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आप ₹1,00,000 तक का इनाम जीत सकते हैं | यदि आप भी जानना चाहते है की Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 क्या है, इसमें कौन-कौन भग ले सकता है, Apply Link कौन सा है, Last Date क्या है, प्रतियोगिता के Benefits क्या है इसके अलावा क्या Eligibility होनी चाहिए तो इस लेख को पूरा अंत तक जरुर पढ़े |

प्रतियोगिता की अंतिम तिथि :- 2 अक्टूबर से 1 नवंबर 2024 तक

हम सभी जानते है की पर्यटन के प्रचार-प्रसार में इन्फलुएंसरों की बड़ी भूमिका होती है | जो किसी भी जगह के सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर को जनता तक पहुचाने का काम करते है | Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 का मुख्य उदेश्य बिहार की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों को देशभर में अधिकतम लोगों तक पहुँचाना है।

bihar tourism reel making competition 2024

Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 Apply Link & Last Date

Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 के लिए Apply Link निचे दिया गया है | आप निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते है | इसके अलावा आवेदन करे की Last Date की बाते करे तो आप इस रील प्रतियोगिता के लिए 2 अक्टूबर 2024 से लेकर 1 नवंबर 2024 तक भाग ले सकते है | प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको बिहार के किसी भी पर्यटन स्थल, खानपान या सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित एक Reel बनानी होगी और उसे सोशल मीडिया पर साझा करना होगा। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए आप बिहार पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं |

  • विषय का चयन करें: बिहार के किसी भी पर्यटन स्थल, खानपान या सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित एक विषय चुनें।
  • Reel बनाएं: अपने चुने हुए विषय पर एक आकर्षक और रचनात्मक Reel बनाएं। ध्यान रखें कि वीडियो की गुणवत्ता अच्छी हो।
  • सोशल मीडिया पर साझा करें: अपनी Reel को अपने सोशल मीडिया अकाउंट (जैसे Instagram, Facebook, Youtube, Twitter) पर साझा करें। पोस्ट में #BiharTourismReel2024 हैशटैग का उपयोग करें और बिहार पर्यटन विभाग को टैग करें।
  • पंजीकरण करें: बिहार पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करें। पंजीकरण फॉर्म में अपनी Reel का लिंक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • नियम और शर्तें पढ़ें: प्रतियोगिता की सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।
Bihar Tourism Reel Making Contest

Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 के लिए पात्रता

  • Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरुरी है |
  • आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए |
  • प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपके पास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जिसमे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), यूट्यूब इन सब पर कूल मिलाकर कम से कम 50,000 फॉलो होने चाहिए |
  • आपके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह का कोई भी विवादित, आपत्तिजनक, असामाजिक या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कंटेंट नहीं होना चाहिए |

Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 के लिए पुरस्कार और सम्मान

  • सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार : प्रत्येक श्रेणी के 1st Rank वाले वीडियो को रू 1,00,000 /- का पुरस्कार मिलेगा।
  • विशिष्ट पुरस्कार : प्रत्येक श्रेणी में 2nd Rank वाले को रू 50,000/− का पुरस्कार दिया जाएगा।
  • प्रशंसा पुरस्कार : प्रत्येक श्रेणी में 3rd Rank वाले को रू 10,000 /- का पुरस्कार दिया जाएगा ।

Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 के लिए निर्णय मानदंड

Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 के दौरान सभी विडियो को परीक्षित किया जायेगा। इसके बाद हर एक श्रेणी से 10 विडियो का चयन किया जायेगा | इन सभी चयनित विडियो को विभागीय सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया जायेगा | और फिर 45 दिनों तक इनकी समीक्षा की जायेगी | जिसमे देखा जायेगा की कौनसे विडियो की रीच (सभी विभागीय सोशल मीडिया हैंडल मिलाकर) सबसे ज्यादा है | किस विडियो पर सबसे ज्यादा लाइक प्राप्त हो रहे है | कितने लोगो ने विडियो को शेयर किया है | जहा ट्विटर के लिए रीट्वीट को शेयर माना जाएगा | इस पूरी प्रक्रिया के बाद अधिक संख्या प्राप्त करनेवाले को विजेता घोषित किया जाएगा।

Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 के लिए नियम

  • प्रतियोगिता में एक प्रतिभागी केवल एक श्रेणी में भाग ले सकता है।
  • प्रतियोगिता में कूल 6 श्रेणियाँ है जिसमे आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन, ईको टूरिज्म, धरोहर और ऐतिहासिक पर्यटन, स्वास्थ्य पर्यटन, बिहार के व्यंजन, कला और संस्कृति है |
  • एक प्रतिभागी एक श्रेणी में ज्यादा से ज्यादा 3 विडियो बना सकता है |
  • विडियो में दिखाई गई सामग्री केवल बिहार राज्य से संबंधित होनी चाहिए |
  • विडियो में दिखाई गई सामग्री बिहार राज्य से संबंधित नहीं होने पर आपको अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा |
  • विडियो बनाते समय सभी वैधानिक प्रावधानों की अनुपालना करनी होगी |

Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 के लिए बनाये गए विडियो से संबंधी प्रतिबंध

  • विडियो में किसी भी तरह की कोई भी आपत्तिजनक या विवादित सामग्री नहीं होनी चाहिए।
  • वीडियो में कोई भी लोगो, वॉटरमार्क या अन्य पहचान चिन्ह नहीं चाहिए।
  • यदि आपके द्वारा बनाये गए विडियो में किसी भी थर्ड पार्टी अधिकारों का उल्लंघन होता है तो आपको प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा |

यह भी जाने:

  • 👉Free Tablet Yojana फ्री में टैबलेट दे रही सरकार – Link
  • 👉सिर्फ 1 मिनट मे मोबाइल पर चेक करे ई-श्रम कार्ड का बैलेंस – Link
  • 👉छात्रा स्कूटी योजना शुरू – सरकार दे रही फ्री में स्कूटी – Link
  • 👉सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी एक जगह पाए – Link
  • 👉सरकार दे रही 1 लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज के – Link

How to Fill Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 Application Form Online?

  • Bihar Tourism Reel Making Contest के लिए आवेदन करने हेतु आपको गूगल फॉर्म भरना होगा |
  • जिसका लिंक निचे दिया गया है, आप इस लिंक का भी उपयोग कर सकते है |
  • यहा पर मांगी गई सभी जरुरी जानकारी भरनी होगी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, संपर्क जानकारी (दूरभाष, मोबाईल संख्या) और वैध पहचान पत्र। (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी इत्यादि)।
  • इसके बाद आपको हर एक विडियो को एक टाइटल और अधिकतम 50 शब्द हिंदी या इंग्लिश में लिखना होगा |
  • मुख्य विडियो 60 से 120 सेकंड के बिच का होना चाहिए |
  • इसके अलावा अतिरिक्त शॉर्ट विडियो 10 से 15 सेकंड तक का होना चाहिए |
  • आपके द्वारा बनाया गया अतिरिक्त शॉर्ट विडियो मुख्य वीडियो के समान विषय पर आधारित होना चाहिए |
  • प्रत्येक मुख्य वीडियो के लिये कम से कम एक शॉर्ट विडियो बनाना आवश्यक है |
  • विडियो की कवालीटी एचडी होनी चाहिए |
  • विडियो फाइल का आकार 100 MB से 1 GB के बीच होना चाहिए।
  • वीडियो Geotagged होना चाहिए।
  • यदि आपका इस प्रतियोगिता में चयन होता है तो आपको विभाग द्वारा अनुरोध किए जाने पर रॉ फूटेज(Raw footage) उपलब्ध कराना होगा।

Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 के लिए अंतिम निर्णय और विवाद समाधान

Bihar Tourism Reel Making Contest 2024 से जुड़े सभी तरह के निर्णय पर्यटन विभाग द्वारा लिए जाएंगे और यही निर्णय अंतिम होंगे। किसी भी विवाद की स्थति में समाधान केवल विभाग द्वारा ही किया जायेगा और वही अंतिम होगा |

Bihar Tourism Reel Making Competition 2024 Winner List Download

Bihar Tourism Reel Making Competition 2024 Winner List की Pdf जल्द ही अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या फिर नवम्बर के प्रथम सप्ताह में जारी की जाएगी | इस प्रतियोगिता से जुडी सभी जानकारी यहा दे दी गई है फिर भी यदि आप कुछ जानना चाहते है तो निचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है | हमारी टीम द्वारा आपकी पूरी हेल्प की जाएगी |

Contact Details For Bihar Tourism Reel Making Contest 2024

अधिकतम जानकारी के लिए प्रतिभागी आधिकारिक ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।
ईमेल
: bihartourisminfluencerscontest@gmail.com

Important Links

Official Website Linkhttps://tourism.bihar.gov.in/en
Full Informationhttps://tourism.bihar.gov.in/hi/events/bihar-tourism-in-influencers-eyes
Application Form Apply LinkClick Here
सरकार की फ्री योजनाओ के बारे में जानेयहाँ से देखे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top