PM Fasal Bima Yojana 2024 Apply Link, Last Date, Claim Process, Status, List

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और रोगों से फसल नुकसान होने पर बीमा कवर प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। यह योजना 2016 में शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य किसानों की आय को स्थिर करना और उन्हें नवीन कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है | यदि आप भी जानना चाहते है की PM Fasal Bima Yojana क्या है, इसका Apply Link कौन सा है, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है, बिमा क्लेम करने का क्या प्रोसेस है | इसके लिए इस लेख को पूरा अंत तक जरुर पढ़े | इसके अलावा हम यह भी जानेगे की यदि इसका एप्लीकेशन फॉर्म पहले से भरा हुआ है तो इसका Status कैसे चेक करे | इसके अलावा यह भी जानेगे की PM Fasal Bima Yojana की List कैसे डाउनलोड करे |

PM Fasal Bima Yojana

PM Fasal Bima Yojana 2024 Apply Link, Last Date

PM Fasal Bima Yojana 2024 का Apply Link निचे दिया गया है | PM Fasal Bima Yojana 2024 Last Date 31 अगस्त (खरीफ की फसल के लिए) तक रखी गई थी। जबकि रबी की फसल के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर होती है। अंतिम तिथि के बाद बिमा करवाने वाले किसानो को क्लेम नहीं दिया जाता है | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana की कुछ मुख्य विशेषताएँ है जिनमे व्यापक कवरेज मिलता है जिसके तहत बुवाई से लेकर कटाई के बाद तक के नुकसान को कवर करता है। इसके अलावा कम प्रीमियम दरें जिसमे खरीफ फसलों के लिए 2%, रबी फसलों के लिए 1.5%, और वाणिज्यिक/बागवानी फसलों के लिए 5% है | सरकारी सब्सिडी के तहत प्रीमियम का शेष हिस्सा सरकार द्वारा वहन किया जाता है, जिससे किसानों को कम लागत पर बीमा कवरेज मिलता है |

PM Fasal Bima Yojana 2024 Bima Claim Process

  • फसल नुकसान होने पर, किसान को तुरंत अपने संबंधित बीमा कंपनी या कृषि विभाग को सूचित करना चाहिए।
  • आपको फसल नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को सूचना देनी होगी।
  • दावा दर्ज करने के लिए, किसान को बीमा पॉलिसी नंबर, फसल का विवरण, और नुकसान का कारण बताना होगा।
  • बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त सर्वेक्षक नुकसान का निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे।
  • सर्वेक्षण के दौरान, किसान को अपनी फसल और नुकसान का प्रमाण दिखाना होगा।
  • सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर, बीमा कंपनी दावा राशि का निर्धारण करेगी।
  • दावा राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

PM Fasal Bima Yojana 2024 पात्रता मानदंड

  • सभी किसान, चाहे वे छोटे और सीमांत किसान हों या बड़े किसान, इस योजना के तहत बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं।
  • योजना के तहत बीमित फसलें वे हैं जो राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित की गई हैं। इसमें खरीफ, रबी और वाणिज्यिक/बागवानी फसलें शामिल हैं।
  • किसानों को योजना का लाभ उठाने के लिए अपने संबंधित राज्य के कृषि विभाग या बीमा कंपनी के साथ पंजीकरण कराना होगा।
  • किसानों के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, क्योंकि बीमा दावा राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाती है।

PM Fasal Bima Yojana के लिए Contact Details

  • PMFBY हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-1551
  • ईमेल: pmfby@nic.in

सरकार की अन्य योजना:

  • 👉कुट्टी मशीन खरीदने पर सरकार देगी सब्सिडी – Link
  • 👉किसानों को सरकार देगी तारबंदी के लिये पैसे – Link
  • 👉खेत तलाई योजना से मिलेगे ₹1,35,000 रुपये – Link
  • 👉सिचाई पाइप लाइन योजना – Link

Download PM Fasal Bima Yojana 2024 List Pdf

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन देखी जा सकती है। आप घर बैठे मोबाइल से PM Bima Yojana का Application Status चेक कर सकते है। यदि अपने किसान क्रेडिट कार्ड ले रखा है तो आपको फसल का बिमा करवाने की जरुरत नहीं पड़ती है | आपकी फसल का बिमा बैंक के द्वारा ही कर दिया जाता है | लेकिन यदि आपने अपनी फसल का बिमा नहीं करवा रखा है तो आपको अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर फसल का बिमा करवा लेना चाहिए | इस लेख के माध्यम से आपको PM Fasal Bima Yojana 2024 से जुडी सभी जरुरी जानकारी इस लेख के माध्यम से उपलब्ध करवा दी गई है | फिर भी यदि आप कुछ जानना चाहते है तो निचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है हमारी टीम द्वारा आपकी पूरी सहायता की जाएगी |

How to Apply For PM Fasal Bima Yojana 2024 Application Form Online?

  • सबसे पहले PMFBY पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद “Farmer Corner” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आपके पास खाता नहीं है, तो “Guest Farmer” पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
  • सबमिट करने के बाद आपका खाता बन जाएगा।
  • अब लॉगिन करे और बीमा योजना के फॉर्म को भरें।
  • आवश्यक विवरण जैसे फसल का प्रकार, क्षेत्रफल, बैंक खाता विवरण की जानकारी भरे |
  • इसके बाद जरुरी दस्तावेज़ अपलोड करें |
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड), भूमि रिकॉर्ड, और बैंक खाता विवरण जैसे दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • निर्धारित प्रीमियम राशि का भुगतान करें। प्रीमियम दरें खरीफ फसलों के लिए 2%, रबी फसलों के लिए 1.5%, और वाणिज्यिक/बागवानी फसलों के लिए 5% हैं |
  • आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा। बीमा पॉलिसी की जानकारी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजी जाएगी।

Important Links

Official Website Linkhttps://pmfby.gov.in/
अन्य सरकारी योजनाओ की जानकारीयहाँ पाए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top