Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana 2024 Apply Link, Last Date, Documents, Benefits, Eligibility गन्ना खेती और गुड़ पर सरकार देगी सब्सिडी

बिहार सरकार द्वारा गन्ने की खेती करने वालो को सब्सिडी दी जाएगी। गन्ना उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा एक नए पोर्टल की शुरुआत की गई है | इस पोर्टल का नाम केन केयर पोर्टल है | इस पोर्टल के माध्यम से गन्ना खेती और गुड़ पर सरकार द्वारा अच्छी सब्सिडी दी जाएगी | यदि आप भी जानना चाहते है की Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana क्या है, इसके लिए Apply Link कौन सा है, आवेदन करने की Last Date क्या है, योजना के लिए अप्लाई करने हेतु कौन-कौन से Documents की जरुरत पड़ेगी, इसके क्या लाभ है, योजना के लिये आवेदन हेतु क्या Eligibility होनी चाहिए | इसके अलावा यह भी जानेगे की गन्ना खेती और गुड़ पर सरकार कितनी सब्सिडी देगी | इसके लिए लेख को पूरा अंत तक जरुर पढ़े |

Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana 2024

Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana 2024 Apply Link, Last Date

Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana के लिए आवेदन करने वाले किसानो के पास पंजीकरण नंबर होना जरुरी है | जिससे किसान अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करके आसानी से मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना हेतु आवेदन कर सकता है | Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है | इसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवम्बर 2024 है | यदि आप भी CM Ganna Vikash Yojana 2024 के लिए आवेदन करना चाहते है तो निचे दिए गए लिंक को फॉलो करे | आपको बता दे की आवेदन करने से जुड़े सभी स्टेप्स निचे दिए गए है | इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana 2024 के लिए आवेदन कर पायेगे |

Yojana Nameमुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना
Department Nameगन्ना उद्योग विभाग बिहार 
CategorySarkari Yojana
Apply Modeऑनलाइन
Apply Start Date01/10/2024
Apply Last Date01/11/2024
Official Websitehttps://ccs.bihar.gov.in

CM Ganna Vikas Yojana 2024 Benefits

गन्ना विकास योजना 2024 से किसानों की आय में वृद्धि होगी और इसके साथ ही राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी। किसान गन्ने का बिज प्राप्त करने के लिए खुद से प्रभेद का चयन कर सकते है | योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना हेतु आवेदन करना होगा | इसके बाद लाभार्थियों का सत्यापन किया जायेगा | इसके बाद बीज क्रय हेतु स्वीकृति पत्र निर्गत किया जाएगा | फिर आपको 7 दिनों के अंदर बीज का रोपण करना है और इसका केश मेमो पोर्टल पर अपलोड कर देना है | इसके बाद अधिकारियो द्वारा खेत का भौतिक सत्यापन किया जाएगा | फिर आपको अनुदान की राशि बैंक खाते में भेज दी जाएगी |

Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana 2024 Eligibility

Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana 2024 के लिए सभी इच्छुक निवेशक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | इसमें किसान अनेक प्रकार की जैसे 05-20, 21-40, 41-60, 60 से अधिक TCD के गुड के लिए आवेदन कर सकते है | पूंजी लागत का 50% अनुदान देय होगा | अनुसूचित जाती/ जनजाति के लिए 10% जबकि अन्य विशेष वर्गों के लिए 5% अतिरिक्त लाभ का प्रावधान है | परियोजना लागत के 25 लाख रुपये से अधिक होने पर SIPB का अनुमोदन अनिवार्य होगा | यदि जिला अनुसार अनुमानित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हो तो रैंडमाईजेशन के आधार पर आवेदन का चयन किया जायेगा | इसके बाद विभाग द्वारा गुड़ इकाई का भोतिक सत्यापन किया जायेगा | एवं सत्यापन के आधार पर अनुमान्य अनुदान का भुगतान किया जायेगा |

How to Apply For Mukhyamantri Ganna Vikas Yojana 2024 Online Application Form?

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल पोर्टल पर आ जाना है |
  • जिसका लिंक निचे दिया गया है |
  • इसके बाद आपको सबसे पहले पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करना है |
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटिपी आएगा जिसे सत्यापित करना है |
  • इसके बाद आपके सामने गन्ना विकास योजना का आवेदन पत्र खुल जायेगा |
  • यहा पर आपको सभी मांगी गई जानकारी को सही से भरना है |
  • इसके बाद सभी जरुरी दस्तावेजो को अपलोड कर देना है |
  • और अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर देना है |
  • इस तरह से आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पायेगे |

Important Links

Official Websitehttps://ccs.bihar.gov.in
सरकार की अन्य योजनाओ के बारे में जानेClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top