राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर हैं | आरबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी में किया जाएगा | अगर आप राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के विद्यार्थी है और जानना चाहते है की परीक्षा कब से कब तक होगी?, टाइम टेबल कब जारी किया जावेगा?, एग्जाम डेट शीट कैसे व कहाँ से डाउनलोड करे तो आप इस पेज को लास्ट तक जरुर पढ़े.
राजस्थान 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में लगभग 20 से 22 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे | आरबीएसई के वरिष्ठ अधिकारियो से मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी 2025 से किया जाएगा | और टाइम टेबल दिसंबर के लास्ट या जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाएगा |
फरवरी से मार्च तक होगी परीक्षा
पिछली साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च तक और 12वीं की 9 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित गई थी | इस साल परीक्षा फरवरी में शुरू होगी और मार्च/अप्रैल तक आयोजित की जावेगी | आधिकारिक जानकारी के अनुसार अभी तक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम / समय सारणी तैयारी नहीं की गई है | सूचनानुसार इस महीने के लास्ट तक विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जावेगा |
ऐसे डाउनलोड करे टाइम टेबल
आरबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जावेगा | टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा | उसके बाद होम पेज पर Rajasthan Board 10th 12th Exam 2025 Time Table लिंक पर क्लिक करना होगा | आरबीएसई की डेटशीट पीडीएफ के रूप में आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी | अब आप इसमें परीक्षा की तिथि चेक कर डाउनलोड कर सकते है |