भारत कितनी बार विश्व विजेता बना, 1983 से 2024 तक कौनसे टूर्नामेंट जीते देखे पूरा इतिहास

भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया है | इस जीत के बाद बहुत से लोग ये जानने के बेहद इच्छुक है की भारत कितनी बार विश्व विजेता बना | आपको बतादे की भारत 1983 से लेकर 2024 तक 2 वनडे विश्व कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी और 2 टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर रखा है | भारत कौनसा मैच कब जीता, कितना स्कोर बनाया, कितने रनों व विकिटो से जीता, ये पूरा इतिहास आप यहाँ से देख सकते है |

World Cup

पहला वनडे विश्व कप 1983 में जीता

भारत ने पहला वनडे विश्व कप 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था | यह मैच लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर भारत और वेस्टइंडीज के बिच खेला गया | जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 60 ओवर के खेल में 54.4 ओवर में 183 रन बनाये | इस टारगेट का हासिल करते हुए वेस्टइंडीज 52 ओवर में 140 रनो पर ऑलआउट हो गई थी | और भारत ने 43 रनों से विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की |

2002 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की

चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बिच कोलंबो में था | लेकिन बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ | और आईसीसी के नियमानुसार, भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया | इस प्रकार से भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में अपनी जीत दर्ज की |

पहला टी20 विश्व कप 2007 जीता

भारत ने पहला टी20 विश्व कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था | यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बिच था | जिसमे भारत ने 157 रन बनाए और पाकिस्तान 152 रनों पर थम गई | और भारत ने टी20 विश्व कप 2007 में अपनी पहली जीत दर्ज की |

28 साल बाद 2011 में दूसरी बार वनडे विश्व कप विजेता

1983 से 2011 तक का लम्बा सफ़र तय करने के बाद भारत ने 28 साल बाद 2011 में दूसरी बार वनडे विश्व कप जीता | यह मैच भारत और श्रीलंका के बिच हुआ था | जिसमे श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए | जवाब में भारत ने 48.2 ओवर में 277 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की |

दूसरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती

भारत ने 2013 में दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती | यह मैच भारत और इंग्लैंड के बिच बर्मिंघम में खेला गया | इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी जरते हुए 129 रन बनाए | वही जवाब में इंग्लैंड की टीम 124 रनों पर 8 विकेट गवाकर थम गई | इसके साथ ही भारत ने दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज की |

2024 में दूसरी बार टी20 चैम्पियन बनी

17 साल के बाद भारत दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता | यह मैच बारबाडोस में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बिच हुआ | इस मुकाबले में भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे | जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 169 रन बना सकी | इस प्रकार से भारत ने 7 रनो से जीत हासिल कर टी20 विश्व कप में दूसरी बार चैम्पियन बनी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top