महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब से हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, सरकार की बड़ी घोषणा

महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है | राज्य सरकार ने अपने प्रदेश की सभी महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत व सशक्त बनाने के लिए महिलाओ के हित में अब तक की सबसे बड़ी घोषणा की है | अगले महीने से ही हर महिला के खाते में प्रतिमाह 1500 रुपये आएंगे |

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin

महाराष्ट्र में अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले ही 2024-25 के लिए राज्य सरकार ने अपना बजट पेश करके महिलाओं के लिए खजाना खोल दिया है | महाराष्ट्र में सीएम माझी लड़की बहन योजना लॉन्च कर महिलाओं को जुलाई से हर महीने 1500 रुपये की मदद करने का ऐलान किया है | बतादे की यह राशी महिलाओ के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रान्सफर की जाएगी |

21 से 60 साल वाली महिला को मिलेगा लाभ

महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री अजित पवार ने 28 जून, शुक्रवार को राज्‍य के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान करते हुए बताया की प्रदेश की 21 से 60 साल की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जावेगा | इससे कम या ज्यादा उम्र की महिलाओ को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top